ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: एसपी ने पुलिस पेंशनर कर्मियों की सुनी समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश

बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गुरूवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस विभाग के पेंशनर कर्मियों के साथ मीटिंग की गयी। पुलिस पेन्शनर्स कल्याण संस्थान के अध्यक्ष प्रेम सिंह रैकवार द्वारा पुलिस अधीक्षक को अशोक चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद पुलिस पेन्शनर्स से उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई और निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया गया। सभी पुलिस पेंशनर कर्मियों को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा पूर्व में की गयी मांग कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनको एक स्थायी भवन प्रदान किया जाए जहाँ पर उनके पदाधिकारी स्थायी रूप से स्थापित होकर अपने पुलिस पेंशनर के प्रशासनिक कार्यों में सहयोग प्रदान कर सके। ऐसा भवन जल्द से जल्द पुलिस पेंशनर को उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें