ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

क्राइम मीटिंग में एसपी ने कसे थानाध्यक्षों के पेंच : अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर करे कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 14, 2026

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा संबोधन में कहा गया कि पीड़ितों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय दिलाने के लिए बेहतर पुलिसिंग आवश्यक है। जिसके दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त को नियमित एवं प्रभावी बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया। थानों पर लंबित विवेचनाओं, विशेषकर एससी/एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाकर गुण-दोष के आधार पर उनका शीघ्र निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ने अवैध मादक पदार्थों, अवैध खनन, चोरी, पशु तस्करी एवं अवैध शस्त्र तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थानों पर नियुक्त समस्त कर्मियों का सम्मेलन रजिस्टर एवं प्रार्थना-पत्र रजिस्टर अद्यतन रखा जाए तथा अभिलेखों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शान्तिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराए। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें