ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

दो चोरो को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा, चोरी का माल बरामद : चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 14, 2026

बहराइच। बीती रात्रि थाना क्षेत्र में दो चोरों द्वारा चोरी की योजना बनाई जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो चोरों को पकड़ लिया। ग्रामीण चोरों को पकड़कर थाने ले गए। जिनकी पहचान सुरजीत पुत्र लालजी व सालिकराम पुत्र दुलारे निवासीगण गजमरवा बड़ागांव थाना हुजूरपुर के रूप में की गई। चोरों की तलाशी ली गई तो उनके पास से सोने, चांदी के आभूषण व नगदी बरामद किया गया। पुलिस ने चोरों से कड़ाई से पूछतांछ की तो उनके द्वारा बीते 7/8 जून को थाना क्षेत्र के सहसलमपुर बौवा में हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 180/26 धारा 305ए, 331(3), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें