ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

16 जून से संजय सेतु पर दौड़ेंगे भारी वाहन : पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 14, 2026

जरवलरोड, बहराइच। बाराबंकी-बहराइच-गोंडा मार्ग पर घाघरा नदी के ऊपर बने संजय सेतु पुल की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद अब भारी वाहनों के संचालन का रास्ता भी साफ हो गया है। पुल पर वर्तमान में दोपहिया, चौपहिया एवं अन्य छोटे वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है। जबकि ट्रक, डंपर, कंटेनर और अन्य भारी वाहनों का संचालन अभी बंद है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि 16 जून से संजय सेतु पुल पर भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के वाहन स्वामियों और चालकों में खुशी का माहौल है और वे बेसब्री से 16 जून का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब हो कि संजय सेतु के मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुल के समानांतर घाघरा नदी पर दो पीपा पुल बनाए गए थे। अब संजय सेतु पर यातायात बहाल होने के बाद पीपा पुलों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रयागराज से लाए गए पीपा पुल के खाली ढांचे ट्रकों पर लादकर वापस भेजे जा रहे हैं। वहीं गोंडा-बहराइच की ओर से लखनऊ जाने वाली अपलाइन के पीपा पुल को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पीपा पुल हटाए जाने के बावजूद स्थानीय किसान अभी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। किसान अपने मवेशियों गाय, भैंस आदि को लेकर रेलवे पुल के निकट सूख चुके घाघरा नदी के हिस्से में उगे हरे चारे तक पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि संजय सेतु पर भारी वाहनों का संचालन शुरू होने से परिवहन व्यवस्था सामान्य होगी और लंबी दूरी के वाहनों को राहत मिलेगी। पुल के पूर्ण रूप से चालू होने से बहराइच, गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ के बीच यातायात भी पहले की तरह सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें