ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

सशस्त्र सीमा बल ने मनाया विश्व रक्तदाता दिवस : अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 14, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। 14 जून को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वाहिनी मुख्यालय नानपारा में ‘विश्व रक्तदाता दिवस‘ मनाया गया। इस दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी पंकज कुमार ठाकुर द्वारा किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों में सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर स्थानीय अस्पताल के योग्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने उपस्थित रहकर पूरी तकनीकी और चिकित्सीय देखरेख में रक्त संग्रह का कार्य संपन्न कराया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ठाकुर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी और निस्वार्थ सेवा है। सरहद की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनमानस के जीवन की रक्षा करना भी सशस्त्र सीमा बल का परम कर्तव्य है। हमारे जवानों द्वारा दिया गया रक्त संकट के समय कई अमूल्य जीवनों को बचाने में सहायक सिद्ध होगा। इस रक्तदान महा अभियान में 59वीं वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ और जवानों ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इसके साथ ही, वाहिनी द्वारा सीमावर्ती गांवों से आए स्थानीय युवाओं और नागरिकों को भी रक्तदान के वैज्ञानिक लाभों से अवगत कराया गया और उन्हें भविष्य में इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाता जवानों और नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें