ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

विकास खण्ड चितौरा में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 14, 2026

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के संकल्प तथा अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड चितौरा में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया। जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के शुभारम्भ के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ जनकल्याण शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के नवनिर्मित भव्य स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें