ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: हटाए गए कोतवाल देहात, बृजेंद्र को बनाया गया नया प्रभारी

बहराइच। अंगद की तरह थाना प्रभारी की कुर्सी पर पैर जमा कर बैठने वाले व अपना राज चलने वाले थानाध्यक्षों के दिन लदने शुरू हो गए हैं। कामकाज के आधार पर एसपी द्वारा थाना प्रभरियो का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें लाइन का रास्ता दिखाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ब्रह्मा गौड़ को हटाकर लाइन भेज दिया गया। जबकि उनके स्थान पर क्राइम इंस्पेक्टर रुपईडीहा बृजेंद्र कुमार मिश्रा को थाना प्रभारी कोतवाली देहात बनाया गया है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की तैनाती के बाद पुलिस विभाग के कई मठाधीशों को अपनी कुर्सी अब डोलती नजर आ रही है। अंदर खाने चर्चा चल रही है कि अगला नंबर किसका होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें