ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: 164.729 करोड़ लागत की 29 सड़क परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

बहराइच। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश अन्तर्गत. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदुरी एयरपोर्ट परिसर आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में 34 हजार 700 करोड़ लागत की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत जनपद बहराइच की 164.729 करोड़ लागत की 29 सड़क परियोजनाओं जिसकी लम्बाई 200.92 कि.मी. का लोकार्पण किया गया। जनपद में रामगांव रोड पर मुर्गिहा के निकट आयोजित कार्यक्रम में आजमगढ़ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की एल.ई.डी. वैन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने अन्य अधिकारियों के साथ शिलेखों का अनावरण किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी अनिल कुमार सिंह, लो.नि.वि. के अधिशासी अभियन्ता संजीव कुमार वर्मा व सुजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें