ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: निपुण सम्मान से नवाजे गए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक

जिले के 142 विद्यालयों को मिला निपुण सम्मान
बहराइच। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मेधावी बनाने में शिक्षकों की महती भूमिका होती है। शिक्षकों की कार्यशैली से ही बच्चें पढ़ाई में निपुण होकर आगे बढ़ते है। ऐसे शिक्षकों व विद्यालयों को सम्मान से नवाजा गया है। विकास भवन सभागार में मंगलवार को समारोह आयोजित हुआ। जिसमें निपुण भारत मिशन योजनान्तर्गत जिले के 142 प्राथमिक विद्यालयों को निपुण सम्मान से नवाजा गया। शिक्षकों को यह सम्मान सीडीओ आर.रम्या व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्तराम तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 3 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के आंकलन के उपरान्त निपुण घोषित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आर.रम्या ने कहा कि शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों के रीढ़ होते है। बच्चें यदि शुरूआत में ही प्राथमिक स्तर पर ही मेंधावी होने की ललक जागृत हो जाती है तो आगे चलकर ऐसे बच्चें पढ़ लिखकर उच्च पदों पर आसीन हो जाते है। सम्मान मिलने वाले विद्यालयों में विकास खण्ड महसी के सात विद्यालय शामिल है। जिनके शिक्षकों को निपुण सम्मान से नवाजा गया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक अभिषेक प्रताप सैनी, विजय कुमार पाण्डेय, सतीश कुमार, राजीव कुमार पाण्डेय, अनुराग सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें