ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: जंगली हाथियों के हमले में अधेड़ की मौत

बहराइच। जनपद के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के गिरिजापुरी कालोनी मे शौच के लिए जा रहे एक अधेड़ को हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया है। सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी के डी टाइप निवासी देवेश्वर 52 पुत्र लक्ष्मण प्रसाद शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए झाड़ियों के किनारे निकला था। देर तक घर न लौटने पर लोगों ने तलाश शुरू की। देर तक तलाश जारी रही लेकिन कुछ भी पता न लग सका। सुबह देवेश्वर के भतीजे राकेश ने कालोनी के कुछ लोगों के साथ पुनः तालाश जारी की। इस दौरान कालोनी के डी टाइप के सामने झाड़ियों में अधेड़ का लहूलुहान शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुचे सुजौली थानाध्यक्ष सौरभ सिंह व रेंजर अनूप कुमार ने घटनास्थल को देखा और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग ने लोगों को सतर्क किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें