ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल

बिछिया, बहराइच। घर से बाहर निकली एक बालिका को तेंदुआ जंगल में उठा ले गया। ग्रामीण जब हांका लगाकर जंगल की ओर भागे तो तेंदुआ बालिका को घायल कर भाग गया। गंभीर हालत में बालिका को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के सेमरीघटही गांव की है। जहां गिरधरपुरवा निवासी संतोषी 10 पुत्री जगदीश पाल सोमवार देर शाम घर के बाहर खड़ी थी। तभी जंगल से निकल कर आए एक तेंदुए ने उसे जबड़े में भरकर कर जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब शोर मचाया तो बालिका को घायल कर तेंदुआ भाग गया। बालिका को सीएचसी मोतीपुर एंबुलेंस से पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वनाधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। मौके पर कर्मियों को भेजा गया है। रेन्जर मुर्तिहा ने फोन पर बताया कि वनकर्मियो की टीम द्वारा डीएफओ के निर्देश पर घायल बालिका के परिजनों को इलाज के लिए 10000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गयी है। ग्रामीणो को एलर्ट किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें