ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: जिले के पहले सीएनजी पंप का हुआ उद्घाटन

पूर्व सपा जिला अध्यक्ष की माता मुन्नी देवी ने फीता काट कर किया सीएनजी पंप का उद्घाटन
जरवलरोड, बहराइच। सोमवार को लखनऊ-गोंडा हाईवे पर अलीनगर स्थित जिले के पहले सीएनजी पंप का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव की माता ने फीता काट कर किया। जिन वाहनों में सीएनजी किट है वैसे वाहनों को अब सीएनजी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वही जो लोग सीएनजी ईंधन युक्त वाहन खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी यह अच्छी खबर है। क्योंकि सोमवार को लखनऊ गोंडा हाईवे पर अलीनगर स्थित ज्योति फ्यूल सेंटर में जिले का पहला सीएनजी पंप का उद्घाटन सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव की माता ने पूजन अर्चन के तत्पश्चात फीता काटकर किया। वहीं उद्घाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि सीएनजी पंप की शुरुआत से प्रदूषण रहित वातावरण मिलेगा। सीएनजी गैस के द्वारा खर्च भी कम वाहनों पर आएगा, लागत भी कम लगेगी और प्रकृति की भी सुरक्षा होती रहेगी क्योंकि इससे प्रदूषण न के बराबर होगा। इस मौके पर शेषनारायण यादव, विवेक मिश्रा, माधव राम शुक्ला, डॉ रामू सैनी, पूर्व प्रधान जतौरा राकेश राव, बबलू यादव, सुनील कुमार यादव, शंकर वर्मा, मनीष यादव, आरिफ टेंट सहित ज्योति फ्यूल सेंटर के कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें