ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: मोबाइल नेटवर्क से महरूम थारू समुदाय का मुख्यालय पर प्रदर्शन

टावर न लगने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर टावर लगाने की मांग

बहराइच। जंगल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से त्रस्त थारू समुदाय के लोगों ने जनपद मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टेªट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकरी को ज्ञापन सौंपकर मोबाइल टावर लगाने की मांग की। गौरतलब हो कि कतर्नियाघाट जंगल से सटे ग्राम आम्बा के थारू समुदाय के लोग वृहस्पतिवार को कलेक्टेªट पहुंचे। जिसमें शिवनापुर, फकीरपुरी, रमपुरवा व वर्दिया के ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार जहां डिजिटल इण्डिया का सपना देख रही है, लोगों को फाइव जी की सुविधाएं मिल रही है और हम लोगों के गांवों में थ्री जी नेटवर्क भी नसीब नहीं हो पा रहा है। हम लोगों के गांव में किसी भी कम्पनी का टावर नहीं है। एक मात्र बीएसएनएल का टावर पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते आज के मोबाइल युग में हम लोग संचार साधनों से महरूम है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। किसी भी समस्या पर उच्चाधिकारियों को सूचना भी नहीं दे पाते है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लोकसभा चुनाव तक हम लोगों के गांवों में टावर नहीं लगा तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा। इस दौरान थारू समुदाय के जिलाध्यक्ष बेचन चौधरी सहित तमाम अन्य थारू समुदाय के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें