ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

फखरपुर, बहराइच। शुक्रवार को पुलिस ने ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सब लोगों पर ग्रामीणों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस ने ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार कर रहे दो महिलाओं समेत छह लोंगो पर मुकदमा दर्ज कर चार लोंगो को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रमटेंडिया, ससना, अईमा, नौबस्ता समेत आधा दर्जन मजरे में चोरी छिपे धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। आए दिन गांव में धर्म सभा होती रहती थी लेकिन ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे लोगों ने इतना बरगला दिया था कि ग्रामीण किसी और को कुछ नहीं बताते थे। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता धर्मेंद्र वर्मा, रंजीत, शिवम, सुभाष चंद ने पुलिस को दिये गये तहरीर में बताया कि गुरुवार देर शाम को घरुवा नौबस्ता गांव में एक ईसामसीह की प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को सनातन धर्म के विरोध व ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। ग्रामीणों को अनुचित लाभ की बात कहकर ईसाई धर्म अपना लेने के लिए प्रेरित कर रहे थे। लोगों को ईसाई धर्म में धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे वहीं से ईसाई धर्म से लगाव हो गया। उसी को लेकर लोग प्रचार प्रसार व पूजा पाठ कर रहे थे। रामबचन, रेशमा, नीलम समेत छह लोंगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें