ब्रेकिंग

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक किया 30 यूनिट रक्तदान

तीन तस्कर गिरफ्तार

पीपा पुल हटाने का कार्य तेज

चोरो के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

Ad

: बकाया मांगने पर दबंगों ने की महिला की पिटाई

बहराइच। बकाया मांगने पर दबंगों ने महिला से गाली गलौज करते हुए लाठी, डण्डों से पिटाई की गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह महिला को बचाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर दबंग मौके से फरार हो गए। पिठाई के चलते महिला चोटिल हो गई। पीड़ित महिला द्वारा दबंगों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। मामला थाना कोतवाली अन्तर्गत भोगिया तारापुर का है। जहां रेनू पत्नी रमेश चन्द्र ने शुक्रवार को बच्छन पुत्र शरीफ व उनके लड़के कलीम से अपना बकाया पैसा मांगा। बकाया मांगने पर दोनों नाराज हो गए व महिला रेनू से गाली गलौज करने लगे। महिला के मना करने पर ईट व डण्डों से मार कर उसे चोटिल कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली देहात में घटना की तहरीर देकर दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें