: डंपर ने टेंपो में मारी जबरदस्त ठोकर, टैम्पों सवार पांच की मौत, सात घायल
Fri, May 5, 2023
घायलों का हाल जानने चिकित्सालय पहुंचे डीएम
कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत मुख्य बाजार से हुजूरपुर जाने वाले मार्ग पर ऑटो को डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि अन्य सात घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हुजूरपुर अंतर्गत पुरैनी से कैसरगंज थाना अंतर्गत रुकनापुर कला में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस ऑटो यूपी 40 एटी 0470 से परिवारीजन शादी समारोह से वापस अपने घर पुरैनी जा रहे थे कि रात में हुजूरपुर रोड मदनी हॉस्पिटल के सामने डंपर ने सामने से टैम्पों में टक्कर मार दी। बीते 04 मई की रात्रि हुजूरपुर-कैसरगंज मार्ग पर मदनी अस्पताल के निकट डम्पर व आटो के बीच हुई भिड़ंत में 05 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 07 लोग घायल हुए है। सड़क दुर्घटना के कारण थाना हुजूरपर के ग्राम डीहा पुरैनी नि. भगवान प्रसाद पुत्र सागर आयु 45 वर्ष व खुशबू पत्नी राम अचल आयु 30 वर्ष, ग्राम लालापुरवा पुरैनी नि. हरीश चन्द्र पुत्र बृजलाल आयु 45 वर्ष व ग्राम अज़रानपुरवा नि. अनिल कश्यप पुत्र नन्हू आयु 13 वर्ष तथा थाना कैसरगंज के ग्राम कपूरपुर नि. जयकरन पुत्र नन्हू आयु 40 वर्ष की मृत्यु हो गई है। जबकि थाना कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम गाजूपुर पुरैनी के सत्या पुत्र नन्द लाल आयु 08 वर्ष व ग्राम कुनारी बंगला नि. श्रीमती शान्ती पत्नी सियाराम आयु 60 वर्ष तथा थाना हुज़ूरपुर अन्तर्गत ग्राम रेवलिया पुरैनी खैराहा नि. मंगल पुत्र भगवानदीन आयु 70 वर्ष, ग्राम पुरैनी चौराहा नि. राजितराम पुत्र नन्हे आयु 09 वर्ष, नन्हू पुत्र जग्गू आयु 30 वर्ष, चन्दन पुत्र सहजराम आयु 12 वर्ष व श्रीमती कैलाशा पत्नी भगवान प्रसाद आयु 50 वर्ष दुर्घटना में घायल हुए है। गम्भीर रूप् से घायल सत्या व मंगल को इलाज के लिए हायर सेण्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि शेष 05 घायलों का उपचार महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महर्षि बालार्क चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह के साथ चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिया कि इन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। डीएम व एडीएम ने घटना में घायल हुए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढ़ांढस बंधाते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोईघर का भी अवलोकन कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौकू पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. एम.एम.एम. पाण्डेय व चिकित्सालय प्रबन्धक रिज़वान खान मौजूद रहे।
: नगर पंचायत रूपईडीहा में 54 फीसदी हुआ मतदान
Thu, May 4, 2023
रिसिया में मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न
मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों किस्मत
रूपईडीहा/रिसिया, बहराइच। रूपईडीहा में नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। भारत नेपाल सीमा पर जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ लगभग सभी बूथों का निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान 6 बजे समाप्त हो गया। रूपईडीहा नगर पंचायत चुनाव में 54 फीसदी वोटिंग हुई। कुल 21 हजार 547 मतदाताओं में से लगभग 11 हजार 635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई है। अब 13 मई को मतगणना का इंतजार है। उसी दिन दोपहर तक रूपईडीहा नगर पंचायत चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रूपईडीहा के 15 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। जिसमें जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा सहित रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक व सभी पुलिस कर्मियों की भूमिका अहम रही। अब सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार है। वहीं नगर पंचायत रिसिया का मतदान शांति पूर्वक रहा। युवा वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं की भागीदारी काफी अच्छी रही। देवीपुरा बूथ पर पुलिस काफी मुस्तैद थी। आजाद नगर की नेत्रहीन शमशुल ने मतदान किया। वहीं आजाद नगर की ज्योति गुप्ता जो गर्भवती थी उन्होंने भी मतदान में हिस्सा लिया। रिसिया थाने पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने कैम्प किया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ चौकस रहे। रिसिया के देवीपुरा स्थित परिषदीय विद्यालय के मतदान केंद्र पर शाम 5ः30 बजे तक देवीपुरा बूथ पर कुल मतों के सापेक्ष 820 मत पड़े थे। वही रविदास नगर के कुल मतों में 800 मत पोल हुए थे। चन्द्रशेखर स्कूल के मतदान केंद्र पर ऋषिभूमि बूथ पर 1035 में 737 मत पड़े। आजाद नगर बूथ पर 1135 मतों में 759 मत पड़े थे। इंदिरा नगर बूथ पर 809 की अपेक्षा 576 मत पड़े। सरस्वतीइंटर कालेज के केंद्र पर सायं ं5ः45 बजे शास्त्री नगर बूथ पर 1254 में से 721 मत तथा सरस्वती नगर बूथ पर 895 में 478 तथा नानकपुरा बूथ पर 878 में 611 मत पड़े। सिसई सलोन के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर शाम 6 बजे राजेन्द्र नगर बूथ पर 1127 में 678 तथा मोहम्मद नगर बूथ पर 1024 में 707 मत पड़े। वहीं गायत्री नगर के बूथ पर 1083 की अपेक्षा 761 मत पडेत्र। मतदान के बाद देवीपुरा के युवा मतदाता मिन्हाल खान ने बताया कि मेरा मतदान नगर को स्वच्छ पानी के साथ स्वच्छता एवं विकास के पथ पर ले जाने वाले को ही किया गया है।
: आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए 18 से 20 मई तक आयोजित होगी विशेष लोक अदालत
Thu, May 4, 2023
बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर माह मर्ह की 18, 19 व 20 तारीख को आपराधिक (पेटी अफेन्स) अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालतों का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसका आपराधिक (पेटी अफेन्स) वाद लम्बित हो तो वह उपरोक्त तिथियों में सम्बन्धित न्यायालय में समय से आकर प्रार्थना-पत्र देकर अपने आपराधिक वाद का निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं।