: जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, फड से 2050 रूपये बरामद
Sun, Apr 30, 2023
बहराइच। हरदी पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को धर दबोचा। फड से 2050 रूपये बरामद किया गया। थाना प्रभारी हरदी के नेतृत्व में रविवार को थाना हरदी अन्तर्गत ग्राम गदामार खुर्द में जुआ खेलते सुरेश पुत्र परशुराम निवासी ग्राम बम्भौरा मेथौरा थाना हरदी, पवन सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम गदामार खुर्द थाना हरदी व अशोक कुमार पुत्र बुधई कश्यप निवासी ग्राम गदामार खुर्द थाना हरदी को धर दबोचा। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 236/23 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक दिग्विजय नाथ दूबे, का.सुन्दर सक्सेना, का.मनोज पटेल, का.सुरेन्द्र कुमार, का.अश्वनी राज, का.मनोज विश्वकर्मा, का.अमित यादव शामिल रहे।
: पोषण ट्रैकर एप पर वज़न फीडिंग में प्रदेश के टाप-टेन में स्थान बनाएं: डीएम
Sun, Apr 30, 2023
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेन्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। पोषण ट्रैकर एप पर वज़न फीडिंग कार्य की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रदेश स्तर पर 93.78 प्रतिशत के साथ डैशबोर्ड पर जिले की प्रदर्शित रैंक 37 है। जबकि ब्लाक चित्तौरा, मिहीपुरवा, नवाबगंज, शिवपुर ,नगर व फखरपुर का प्रतिशत जिले के प्रतिशत से कम होने पर डीएम ने निर्देश दिया कि सम्बन्धित सीडीपीओ परियोजना कार्यालय पर आंगनबाडी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कर प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं। ताकि जनपद प्रदेश के टाप-टेन में शामिल हो। जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि माह अप्रैल में जिला पोषण पुर्नवास केन्द्र में 23 बच्चे भर्ती हुए है। भर्ती बच्चों की संख्या कम होने के दृष्टिगत शून्य भर्ती बच्चों वाले ब्लाक चित्तौरा, जरवल व पयागपुर के सीडीपीओ को प्रत्येक माह मानक के अनुसार बच्चे चिन्हित कराकर भर्ती हेतु भेजे जाने के निर्देश दिये गये। समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने कार्य एंव दायित्वो का निर्वहन शासन के निर्देशानुसार करें एंव आशा के साथ समन्व्य स्थापित करके संचारी व दस्तक अभियान, कोविड/विशेष टीकाकरण व नसबंदी कैम्प, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, आंगनबाड़ी वर्कर को बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक के दौरान प्रेरणा एप पर स्कूल निरीक्षण की फीडिंग कार्य शून्य पाए जाने पर सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह 05-05 विद्यालय/स्कूल का निरीक्षण करके फोटो अपलोड करना सुनिश्चित करे जिससे फीडिंग की प्रगति बढ़ाई जा सके। ई-कवच पोर्टल पर पयागपुर को छोड़कर शेष ब्लाकों की प्रगति शून्य होने पर समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि सैम बच्चो ई-कवच पोर्टल पर शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराकर तत्काल प्रगति बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य विभाग से समन्व्य करके फीडिंग कराने के निर्देश दिये गये। गृह भ्रमण कार्य की समीक्षा के दौरान ब्लाक बलहा, चित्तौरा, फखरपुर, मिहीपुरवा, शिवपुर की फीडिंग 88.14 प्रतिशत पाए जाने पर सम्बन्धित सी.डी.पी.ओ. को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिला पोषण पुर्नवास केन्द्र मंे मार्च मे शून्य भर्ती बच्चों वाले ब्लाक महसी, मिहीपुरवा, नवाबगंज, रिसिया, शिवपुर, तेजवापुर के सी.डी.पी.ओ. को प्रत्येक माह मानक के अनुसार बच्चे चिन्हित कराकर भर्ती हेतु भेजने के निर्देश दिये गये। डीएम डॉ. चन्द्र ने समस्त सी.डी.पी.ओ. को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन शासन के निर्देशानुसार करें तथा आशा व ए.एन.एम के साथ समन्वय स्थापित करके दस्तक अभियान को सफल बनाने, इन्कारी परिवारों व कोविड का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग प्रदान करें। टीएचआर यूनिट में आपूर्तित गेहूं/खाद्य सामग्री का तत्काल शतप्रतिशत वितरण कराने के साथ टीएचआर यूनिट की प्रतिदिन मानिटरिंग करने के निर्देश दिये गये। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी. सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र तिवारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियनन्दा, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, प्राचार्य पालिटंेक्निक आर.एस. वर्मा, राजस्व गॉव गोद लेने वाले सम्बन्धित अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
: डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
Sun, Apr 30, 2023
बहराइच। कलेेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सभी जिम्मेदारान का आहवान किया इसी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ गोल्डेन कार्ड के साथ-साथ अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों को पूरी शिद्दत के साथ लागू करें। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विजन के परिणामस्वरूप जनस्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना जैसी अद्वितीय योजना संचालित कर गरीब लोगों को रू. 05 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि जिले के शत-प्रतिशत अर्ह लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें योजना से आच्छादित करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्थापित मुख्यमंत्री सुपोषण घर व पुनर्वास केन्द्र द्वारा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि बेडों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि कुपोषित बच्चों के उपचार एवं देखभाल में कोई समस्या न आने पाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महसी में तैनात सी.एच.ओ. पवन कुमार व एएनएम श्रीमती सर्वेश कुमार तथा पयागपुर में लैब टेक्निशियन के पद पर तैनात प्रवीण सक्सेना के बिना किसी सूचना के लम्बी अवधि से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने सम्बन्धित की सेवाएं समाप्त करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान बताया गया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम में अच्छी प्रगति के लिए शासन स्तर से जिले की सराहना की गई है। इस स्थिति पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को बधाई देते हुए कहा कि अन्य कार्यक्रमों में भी निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। मातृ एवं शिशु मत्यु दर की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए जनपद में सीएचसी जरवल, कैसरगंज, महसी, रिसिया, पयागपुर, नानपारा व मोतीपुर में न्यू बार्न सिक यूनिट (एन.बी.एस.यू.) की स्थापना की गई है। इस सम्बन्ध में डीएम ने निर्देश दिया कि यूनिट को पूरी क्षमता के संचालित कर बच्चों को उपचार की सुविधा प्रदान की जाए। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि आगामी 02 माहों में लक्षित वर्ग के टीकाकरण के ग्राफ 80 प्रतिशत से ऊपर ले जाया जाए। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को 03 माह तक वेतन बाधित करने की कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम क्षरा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम 05 स्कूलों का भ्रमण किया जाय। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि कम्युनिटी हेल्थ वर्कर की उपसिथति ईएमएस पोर्टल से ही माना जाए तथा तद्नुसार ही वेतन आहरण की कार्यवाही की जाए। बैठक के दौरान जिले में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान हुए अच्छे कार्याें की डीएम ने सराहना की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस.के. सिंह, सीएमएस डॉ. ओ.पी. चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, डीपीओ राज कपूर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह व अन्य अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ मौजूद रहे।