: अपराधी या तो सुधर जाएं या तो बॉर्डर क्षेत्र छोड़ कर भाग जाएंः शशि कुमार
Wed, May 10, 2023
प्रभारी निरीक्षक मुर्तिहा शशि कुमार राणा का 1 साल बेमिसाल
बहराइच। थाना कोतवाली मुर्तिहा प्रभारी शशि कुमार राणा के 1 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस 1 वर्ष में शशि कुमार राणा पूरे क्षेत्र के लोगों के दिलों पर राज किए हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि शशि कुमार राणा आम आदमी को कभी परेशान नहीं करते हैं और अपराधी को छोड़ते नहीं है। अपराधियों में भय हमेशा बना रहता है क्योंकि नेपाल बॉर्डर से चरस अफीम गांजा या फिर क्षेत्र में अवैध शराब या फिर और कोई अपराधी हो उनसे किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करते हैं। उनको तुरंत जेल भेजते हैं। उनकी इसी छवि के लिए पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में पहले से तीसरे स्थान तक हमेशा बने रहते हैं। इनके 1 वर्ष के समय में कोतवाली परिसर. में सुंदरीकरण मेस का नवीनीकरण, पिंक शौचालय और शुद्ध जल फ्रीजर की व्यवस्था कराई गई है। शशि कुमार राणा निसंकोच सही फैसला करते हैं।. कांस्टेबल दीपक कुमार थाना कोतवाली मुर्तिहा से बात करने पर उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसे प्रभारी आए हैं जो थाने की सुंदरीकरण से लेकर सभी स्टाफ को लेकर चलते हैं उनका ख्याल रखते हैं और उनका आदेश है कि किसी प्रकार की किसी को समस्या हो तो हमसे तुरंत बात करें। खाने की गुणवत्ता काफी अच्छी है अपनी निगरानी में खाना बनवाते हैं। कोतवाली प्रभारी मुर्तिहा शशि कुमार राणा से बात किया गया तो श्री राणा ने बताया कि हमने वही किया जो हमें करना चाहिए हम वही कर रहे हैं क्योंकि एक थाना प्रभारी को सभी स्टाफ का ख्याल रखना चाहिए वह हमने किया है। सुंदरीकरण के लिए हमने कोशिश किया और सुंदरीकरण भी हो गई। आने वाले समय में भी अपराधियों को खास हिदायत देते हुए उन्होंने बताया कि अपराधी या तो सुधर जाएं या तो बॉर्डर क्षेत्र छोड़ कर भाग जाएं। उनके साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
: गल्ला मण्डी में होगी नगर पालिका परिषद बहराइच की मतगणना
Wed, May 10, 2023
बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष/सदस्य पद के लिए नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में 13 मई को पूर्वान्ह 08 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना होगी।
: ग्राम पंचायतें भी क्रय एजेन्सी बनकर कर सकेंगी गेहूॅ खरीद
Wed, May 10, 2023
सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद में सहयोग के ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित
बहराइच। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत सरकारी गेहूॅ क्रय गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ क्रय कार्य को गति प्रदान करने के लिए ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं की आवक में कमी के कारण बिचौलियों की सक्रियता की संभावना को निष्प्रभावी करने के लिए सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय के लिये किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा ग्राम प्रधानों का सहयोग प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने समस्त ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की है कि ग्राम सभा स्तर पर गेहूं खरीद में सक्रिय सहयोग देते हुए अधिकाधिक गेहूँ खरीद सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि जिन ग्रामसभा के प्रधानों से यह सूचना प्राप्त होगी कि उनकी ग्रामसभा में कृषकों के पास 100 कुन्तल गेहूँ विक्रय के लिए उपलब्ध है, तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी/जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा ग्राम सभा में जाकर प्रक्रिया का पालन कराते हुए तत्काल खरीद कराई जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि जिस ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी क्रय केन्द्रों पर सर्वाधिक गेहूँ विक्रय कराया जायेगा, उनको विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री सिंह ने यह भी बताया कि यदि कोई ग्राम पंचायत गेहूँ खरीद के लिये खाद्य विभाग के अधीन एजेन्सी बनने के लिए इच्छुक है तो प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर क्रय एजेन्सी नामित किये जाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी तथा उक्त ग्राम पंचायत के सचिव को विभाग द्वारा 02 दिवस में प्रशिक्षित भी किया जाएगा। ग्राम पंचायत को एजेन्सी नामित किये जाने पर उनके द्वारा की गई खरीद को भारतीय खाद्य निगम को प्राप्त कराया जायेगा। ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी गेहूं खरीद किये जाने पर उन्हें दी गई व्यवस्था के तहत 27 रूपये प्रति कुण्टल कमीशन देय होगा।