ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: ठेकेदारों की पिटाई में ग्राम प्रधान हुए घायल

ग्राम प्रधान ने गांव में खुदी इंटरलॉकिंग की शिकायत डीएम से की
बहराइच। जनपद के ग्राम भिलौरा बसंती के ग्राम प्रधान ने गांव में खुदी इंटरलॉकिंग की शिकायत डीएम से की। इससे नाराज ठेकेदार स्कार्पियो वाहन से गांव पहुंचे। सभी ने ग्राम प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। जिससे ग्राम प्रधान का हाथ टूट गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रधान संघ ने ग्राम प्रधान के पिटाई का विरोध किया है। फखरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलौरा बसंती में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण हुआ है। पानी टंकी का निर्माण बिहार, हरदोई और देवरिया के ठेकेदारों ने कराया है। पानी टंकी निर्माण के बाद ठेकेदारों की ओर से घर-घर पाइप लाइन भेजवाने के लिए इंटरलॉकिंग को खुदवा दिया गया है। इंटरलॉकिंग खुदने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग सही कराने की शिकायत ग्राम प्रधान से की। ग्राम प्रधान ने कई बार ठेकेदारों से इंटरलॉकिंग दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन ठेकेदारों ने इंटरलॉकिंग सही नहीं कराया। जिस पर ग्राम प्रधान ज्ञान चंद्र वर्मा ने एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी से ठेकेदारों के लापरवाही व इंटरलॉकिंग खुदाई की शिकायत कर दी। डीएम कार्यालय से जल निगम से सवाल-जवाब किया गया। इसकी जानकारी ठेकेदारों को हुई। इससे ठेकेदार भड़क गए। गुरुवार को स्कार्पियो वाहन संख्या जेएच 01 ईवी 5050 से ठेकेदार नालंदा बिहार निवासी रोशन कुमार पुत्र विनोद, बख्तियारपुर पटना निवासी परमजीत पुत्र विश्वनाथ, आनंदपुर जनपद हरदोई निवासी आशीष सिंह पुत्र बृजेंद्र और देवरिया जनपद के चंदनपुर गांव निवासी गौतम सिंह पुत्र रामाश्रय पहुंचे। सभी ने डीएम से शिकायत की बात से नाराज होकर गांव में ही ग्राम प्रधान की लात-घूंसे से पिटाई शुरू कर दी। ठेकेदारों की पिटाई में ग्राम प्रधान घायल हो गए, उनका एक हाथ फैक्चर हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें