ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग हाथो : महसी विकास खंड प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर किया माल्यार्पण

Kunwar Diwakar Singh

Fri, May 23, 2025

बौंडी, बहराइच। वीर सैनिकों के सम्मान में बृहस्पतिवार को महसी विधान सभा में शौर्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। लोगों ने सैनिकों के सम्मान में भारत माता के जयकारे लगाए। महसी तहसील प्रांगण से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा महराजगंज, गोसाईंनपुरवा, विष्णूपुरवा चौराहा होते हुए महसी कस्बा पहुंची। बैंड बाजे के साथ बीच हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता व वंदे मातरम के गगन भेदी जयकारे लगाए गए। विधायक ने ब्लाक परिसर में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों को याद किया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में पनाह लिए आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है। कई एयर पोर्ट तबाह किए गए। उन्होंने वीर सपूतों की वीरता को याद किया। एयर स्ट्राइक में शामिल देश की बेटियों की सराहना की। विधायक ने कहा कि देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए देश सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुश्मन देश अपने नापाक इरादों में कभी भी सफल नहीं होगा। सीमा पर डटे हमारे सैनिक हर हरकत का जवाब दे रहे हैं। पदयात्रा में नानपारा चीनी मिल के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित, जिला मंत्री राम निवास जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, विद्याधर बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, मुख्तियार चौहान, शशिकांत बाजपेई, सर्वजीत सिंह, प्रदीप सैनी, जिला पंचायत भरतलाल पांडेय, संतराम पांडेय, धर्मेंद्र शुक्ल बीडीओ महसी, हेमंत कुमार यादव तेजवापुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें