ब्रेकिंग

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगा कर की साफ-सफाई

Ad

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान : जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगा कर की साफ-सफाई

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 19, 2026

बहराइच। जननायक राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को कांग्रेसजनो ने जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगा कर सफाई करने के पश्चात रक्तदान किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने अपने जीवन का 62वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वे छात्र जीवन 1995 से अब तक साल में दो बार बराबर रक्तदान करते आ रहे हैं। उन्हें 31वर्ष रक्तदान करते हुए हो गया है। साथ ही उन्होंने केजीएमसी लखनऊ में सम्पूर्ण अंगदान भी कर दिया है। ताकि उनके न रहने पर मेडिकल कॉलेज के छात्र उनकी बाडी पर शोध कर सके। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। उक्त अवसर पर कांग्रेस नेता अवध राज पासवान, विद्यांश शुक्ला, राम नरेश यादव, मालती पासवान, रवीन्द्र स्वरूप, विष्णु यादव, रमेश चंद्र मिश्र, आनंद बौद्ध, गौतम मिश्रा, इशारत खान सहित कई लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें