ब्रेकिंग

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगा कर की साफ-सफाई

Ad

सै.सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़ावे की होगी जांच : जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 19, 2026

बहराइच। जनपद की सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर आने वाले चढ़ावे व ठेके पट्टों से जुड़े मामलों की जांच का आदेश जारी किया गया है। जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर है। बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बयान जारी करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को निर्देशित किया है कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाए। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि दरगाह से जुड़े सभी वित्तीय और ठेका प्रक्रियाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दरगाह से जुड़े मामलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। दरअसल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़ावे की रकम खादिमों द्वारा चोरी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद जांच का फैसला उसी की कड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें