ब्रेकिंग

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगा कर की साफ-सफाई

Ad

परेड ग्राउंड पर पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास : एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 19, 2026

बहराइच। आगामी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि मानसिक शांति व आत्मबल देती है। पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, पुलिस कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें