टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 18, 2026
बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में जिला मुख्यालय स्थिति धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए महासंघ जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई द्वारा जारी अधिसूचना और सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय के कारण शिक्षकों की सेवा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। इसमें देश भर में 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षक और उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि (27 जुलाई 2011) से पहले नियुक्त शिक्षक शामिल हैं। महासंघ की प्रमुख मांग है कि देश के विभिन्न राज्यों में 23 अगस्त 2010 से पूर्व और उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त सभी सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी, सगीर अंसारी, संरक्षक बलदेव प्रसाद पाण्डेय, शिव शंकर पाठक, आशीष कुमार शुक्ल, सैयद सुरूर अख्तर, रूपाली शरण श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजीव कुमार तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, धनंजय पाण्डेय सहित भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा जिला व ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन