जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने दौड़ाया : भागते समय अधेड़ गिरकर घायल
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 19, 2026
बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत शुक्रवार प्रातः 11 बजे भरथापुर गांव के ग्रामीण राम पुत्र अशर्फी उम्र लगभग 55 वर्ष को जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान जंगली हाथी ने दौड़ा लिया। अचानक सामने आए हाथी को देखकर ग्रामीण घबरा गया और जान बचाने के लिए भागने लगा। भागते समय वह गिर गया और घायल हो गया। किसी तरह उसने हाथी से जान बचाकर घायल अवस्था मे गांव पहुंचा और ग्रामीणो को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि भरथापुर जंगल हाथियों का कॉरिडोर है। हाथियों का झुंड हमेशा वहां रहता है। कतर्नियाघाट क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगल में अकेले न जाएं और हाथी दिखने पर शोर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन