ब्रेकिंग

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगा कर की साफ-सफाई

Ad

: घर के अंदर फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

जांच में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिछिया, बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत विशुनापुर गांव में एक महिला का शव रविवार की रात को परिवारीजनों को घर में ही फंदे से लटकता मिला है। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत जनजातीय गांव विशुनापुर में रविवार की रात को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के ही अंदर गांव निवासी 40 वर्षीय महिला मेनका पत्नी सुरेश का शव फंदे से लटकते पाया गया। महिला के पिता सुजौली के घूरे पुरवा निवासी राम नरेश पुत्र अहबली ने बताया कि उन्हें रविवार की रात को करीब 1 बजे सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गयी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुचे तो बेटी को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकते पाया। उन्होंने बताया कि मृतक का पति बाहर दिल्ली मजदूरी करता है। घर में उसकी बेटी मेनिका अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी जो वारदात के समय पड़ोस के गांव में रिस्तेदारी में एक आयोजन में गयी हुई थी। मृतक के पिता व उसकी भतीजी नैंसी ने बताया कि घटना संदिग्ध है। उन्होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव को मौके पर भेजा गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें