ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

10 हजार का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार : पोक्सो एक्ट में वांछित

Kunwar Diwakar Singh

Sat, May 31, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित थाना रूपईडीहा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा दद्दन सिंह ने बताया कि रूपईडीहा थाने पर पंजीकृत मुकदमा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त लड्डन उर्फ मोहम्मद रहीम पुत्र बहार उर्फ दिलबहार निवासी ग्राम कैलाशपुर अगैया थाना मटेरा उम्र करीब 33 वर्ष जो काफी समय से फरार चल रहा था उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा 84 बीएनएसएस का आदेश भी जारी किया गया था। जिसके गिरफ्तारी हेतु काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। परंतु अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो पा रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। फरार अभियुक्त लड्डन उर्फ मोहम्मद रहीम को उसकी लोकेशन के आधार पर जयपुर सिटी राज्य राजस्थान थाना शिवदासपुर क्षेत्र स्थित फैक्ट्री से गिरफ्तार कर थाना रूपईडीहा लाया गया। जिसे विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय बहराइच रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें