ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

घर में रखी नगदी व जेवरात उठा ले गए चोर : दीवार फांद चोरों ने किया लाखों का माल पार

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 19, 2025

बहराइच। ग्राम पंचायत वीरशाहपुर निवासी कुन्नू के घर मंगलवार की रात्रि चोरो ने धावा बोलकर 50 हजार रूपये की नगदी व लाखो के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर माल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हरदी के वीरशाहपुर निवासी कुन्नू तिवारी ने बताया कि गर्मी होने की वजह से वे सभी छत पर सो रहे थे। तभी रात लगभग दो बजे के आसपास चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। घर में रखा 50 हजार रूपये नगदी व तीन बक्से उठा ले गए। बक्सों में लाखों के सोने, चांदी के जेवरात थे। यहीं नहीं दूसरे कमरे में सो रहे भाई लालू तिवारी के दो मोबाइल भी चोर उठा ले गए। लालू तिवारी की नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरी की घटना से सभी सन्न रह गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफांस किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें