ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

: लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो किया अपलोड, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विशेश्वरगंज, बहराइच। लाइसेंसी रिवाल्वर से दीपावली की रात फायरिंग कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत विशेश्वरगंज बाजार का है। जहां बीते 31 अक्टूबर की रात को बाजार निवासी उदय प्रताप गिरी पुत्र कृष्ण कुमार गिरी ने फायरिंग की। लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर उदय प्रताप ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय पुलिस को हुई तो प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव को जांच कर केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए। उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने उदय प्रताप गिरी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें