: बालिका से अश्लील हरकते करते हुए फोटो खीचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन गिरफ्तार
Admin
Thu, Nov 9, 2023
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस ने बालिका से अश्लील हरकते करते हुए फोटो खीचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा महिलाओ, बालिकाओ के प्रति के होने वाले अपराधो की रोकथाम एवं अपराध कारित करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी के संबंध मे’ चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाना पर बीते 06 नवम्बर को मुअसं. 389/2023 धारा 354, 354ख, 506 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्रा मय हमराही फोर्स द्वारा गुरूवार को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वाँछित अभियुक्तगण इस्लाम पुत्र रफीउद्दीन निवासी बड़ी मस्जिद अटल नगर कस्बा व थाना रूपईडीहा, अरशद पुत्र खालिक निवासी बड़ी मस्जिद अटल नगर कस्बा थाना रूपईडीहा व. शमशुद्दीन पुत्र फारूख अहमद निवासी नई बस्ती कस्बा रूपईडीहा को मुखबिर की सूचना पर इण्डो नेपाल बार्डर (भारतीय क्षेत्र में) प्रातः09.25 बजे गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्रा, हे.का.अभिषेकधर द्विवेदी, का.रामबीर चौहान व का.जयचन्द गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन