आपसी भाई-चारे के साथ मनाये त्योहारः डीएम : त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 18, 2026
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शातिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आये हुए संभ्रान्त नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहार मोहर्रम के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्यौहारों के अवसर पर नियमित जलापूर्ति के पुख्ता प्रबन्ध किये जायं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मोहर्रम के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम ंिसह, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, डीएफओ बहराइच सुन्दरेषा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, सम्बन्धित एसडीएम, अधिशाषी अधिकारी विद्युत, डीपीआरओ, नगर पालिका परिषद व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन