बोरे में सांप लेकर ईलाज कराने पहुंचा युवक : डाक्टर के सामने सांप रख बोला इसी सांप ने काटा है
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 22, 2025
बहराइच। खेत में काम करने के दौरान युवक को सांप ने डस लिया। थाना रिसिया के समसा तरहर निवासी रंजीत 33 वर्ष खेत में काम कर रहा था तभी किसी सांप ने डस लिया। जिसके बाद युवक सांप को बोरे में लेकर ईलाज कराने मेडिकल कालेज पहंुचा। डाक्टर के सामने सांप रख बोला इसी सांप ने काटा है। डाक्टरों ने युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया। युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। जिसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सांप को देखकर बहराइच मेडिकल कालेज में हड़कम मच गया। बोरे में बंद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन