ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: कपड़ा व्यापारी के घर से चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवरात व नगदी

पयागपुर, बहराइच। घर में ताला लगा कर दुकान पर गए कपड़ा व्यापारी के यहां चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। घटना थाना पयागपुर अन्तर्गत खुटेहना बाजार की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। गौरतलब हो कि पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ आशीष सिंह कपड़े की दुकान का संचालन चौराहे पर करते हैं। प्रतिदिन की तरह शैलेंद्र सिंह बुधवार सुबह दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी दुकान पर चली गई। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसकी भनक पाकर चोर शैलेंद्र सिंह के मकान में चोरी के लिए गए। चोरों ने शाम चार से पांच बजे के मध्य मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद सभी घर में घुस गए। अलमारी का तारा तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये बिक्री की नगदी, सोने और चांदी के जेवरात और बर्तन की चोरी की। आसपास के लोगों ने दरवाजा टूटा देखा तो कपड़ा व्यापारी को सूचना दी। ग्रामीणो ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे गोंडा बहराइच हाईवे पर शाम को जाम लग गया। इसकी जानकारी पयागपुर थाने की पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया बुझाया। इसके बाद सभी ने जाम हटाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें