हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार : घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 15, 2026
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त .315 बोर तमंचा व .315 बोर खोखा कारतूस बरामद किया। 14 जून को वादी मुकदमा नईमुद्दीन अंसारी पुत्र स्व. खैराती निवासी छोटी बाजार कानूनगोपुरा दक्षिणी थाना कोतवाली नगर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई सलमान 14 जून को सायं लगभग 5 बजे मोटरसाइकिल से सिविल लाइन स्थित मोहल्ला खत्रीपुरा में शराब भट्ठी के पास गया था। वहां मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे गोली मार दी गई। जिससे वह घायल हो गया। घटना के उपरांत घायल सलमान को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं. 117/2026, धारा 109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में उ.नि. अजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा सोमवार को सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से घटना कारित करने वाले अभियुक्त शौर्य प्रताप सिंह पुत्र केशव प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला खत्रीपुरा थाना कोतवाली नगर को उसके घर के पीछे स्थित खंडहरनुमा हिस्से से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसके घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान आवेश में आकर उसने सलमान पर फायर कर दिया था। जिसके बाद वह मौके से भाग गया तथा तमंचा गली में स्थित झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद तमंचा .315 बोर तथा 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम मंे उ.नि. अजेश कुमार, उ.नि.रवि कुमार यादव, हे.का.संजय कुमार, का.अवधेश वर्मा, का.अजीत वर्मा, का.अजय यादव, का.पंकज गुप्ता, रि.म.आ.शिवांगी, का.रूपेश चतुर्वेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन