ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: बिस्तर पर सो रहे मासूम को उठा ले गया भेडिया

बहराइच। मां के पास सो रहे मासूम को भेडिया बिस्तर से उठा ले गया। मां की आंख खुली तो पुत्र गायब था। परिजनों ने जब खोजबीन की तो दूसरे दिन सुबह मासूम का क्षत विक्षत शव खेत में पड़ा मिला। घटना थाना हरदी के ग्राम पंचायत महसी के नयापुरवा के बीते शनिवार की है। जहां डेढ़ वर्षीय मासूम अपनी मां आशिया बेगम पत्नी शकील के साथ घर में बिस्तर पर सो रहा था। मां ने मच्छरदानी भी लगा रखी थी। रात में पहुंचा भेडिया मच्छरदानी फाडकर मासूम को उठा ले गया। थोड़ी देर बाद जब मां की नींद खुली तो मासूम को तलाशने ली। पर उसका पता नहीं लगा। दूसरे दिन गांव के बाहर खेत में क्षत विक्षत शव पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें