ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म दिवस मनाया गया : क्रांतिकारियों के प्रेरणा पुंज पं.राम प्रसाद बिस्मिल के अटूट देशभक्ति की सराहना

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 11, 2025

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में महान क्रांतिकारी देशभक्त और हजारों युवाओं को देश की आजादी के आंदोलन में सम्मिलित कराने वाले शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने क्रांतिकारियों के प्रेरणा पुंज पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के कला कौशल और अटूट देशभक्ति की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल की कविताएं क्रांतिकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली थी। संगठन संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल हिन्दी और उर्दू के बराबर जानकार थे। स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरित होकर आर्य समाज में शामिल हुए। वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी यदुनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की आत्म कथा ‘‘काकोरी के शहीद‘‘ शीर्षक से गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा 1928 में प्रताप प्रेस कानपुर से प्रकाशित की गई थी। उनको स्वामी सोमदेव के रूप में गुरु का मार्गदर्शन मिलता रहा। आन्त में उपस्थित जनों, देशभक्तों ने एक स्वर में कहा कि हजारों क्रांतिकारियों के मार्गदर्शन के लिए विस्मिल के इतिहास को सदैव याद रखा जाएगा। सभी लोगों ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के यशोगान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में राकेश वर्मा, आनन्द यादव, डा विद्यानंद सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें