: नदी में डूबकर कथावाचक के सहयोगी की मौत
Admin
Wed, Jun 5, 2024बहराइच। गर्मी अधिक होने के चलते सरयू नदी में स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना थाना खैरीघाट अन्तर्गत ललुही की है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि ललुही में रामकथा का आयोजन चल रहा है। परम्परा के अनुसार कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कथावाचक का सहयोग करने के लिए जनपद कुशीनगर के पिपरहवा निवासी आकाश 23 वर्ष भी आया था। कलश यात्रा के दौरान वह गर्मी से व्याकुल होने पर नदी में स्नान करने लगा। तभी वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। भीड़ के चलते उसके डूबने पर किसी का ध्यान नहीं गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया व परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन