ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

: मगरमच्छ के हमले में किशोर की मौत

नदी से निकले नाले में भैंस नहलाने गया था किशोर
बहराइच। घाघरा से निकले नाले में भैंस को नहलाने गए किशोर को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। बालक की मौत के बाद उसे छोड़ दिया। सूचना पर वन विभाग, राजस्व व पुलिस टीम ने मामले में जांच कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। घटना थाना बौण्डी अन्तर्गत नौबस्ता में बने स्पर नं. 1की है। यह क्षेत्र बहराइच वन प्रभाग क्षेत्र अन्तर्गत आता है। रविवार सुबह गोलू उर्फ दिनेश पुत्र मूलचन्द्र का नदी किनारे नाले में भैंस को नहलाने गया था। जहां मगरमच्छ ने हमला कर उसे मार डाला। सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार, रेंजर अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, लेखपाल बृजेश सिंह, थाना प्रभारी बौण्डी अंजनी कुमार राय, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह उर्फ तरंगी, ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से मामले में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। डीएफओ ने बताया कि मृतक किशोर के परिवार को 10 हजार रूपये की अहेतुक सहायता फौरी तौर पर दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें