बेटे के जन्मदिन पर शराब मंगाने का किया विरोध तो विपक्षी हुए हमलावर : पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 21, 2026
बहराइच। जन्मदिन पर शराब मंगाने को लेकर इन्जन सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी कोरियनपुरवा थाना खैरीघाट को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लात घूसों से पिटाई की। पीड़ित ने थानाध्यक्ष खैरीघाट को शिकायती पत्र देते हुए विपक्षियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। इन्जन सिंह के यहां शनिवार को पुत्र के जन्मदिन पर रामायण व खानपान की व्यवस्था थी। जिस पर विपक्षीगण जो पीड़ित के रिश्ते में साढू है व अन्य लोग शामिल होने के लिए आये थे। रात्रि करीब 11 बजे खानपान चल रहा था। उसी समय विपक्षीगणों ने शराब मंगाने को कहा। जिस पर पीड़ित ने मना कर दिया और कहा कि अखण्ड रामायण भोज है इसमें हम शराब नहीं मंगायेगे। इसी बात से नाराज होकर विपक्षी पंकज सिंह पुत्र राजेन्द्र, धरम शीला पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी कोरियनपुरवा व सूरज सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी ललुही थाना खैरीघाट ने इन्जन सिंह को गालियां दी व लात, घूसों से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पिटाई के चलते इंन्जन सिंह को चोटे आई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया परन्तु विपक्षी उत्तेजित होकर सभी के सामने अपमानित करते रहे। पीड़ित किसी तरह अपने को बचाकर एक कमरे के अंदर चला गया। विपक्षीगण कमरें के अंदर घुस गए और कमरे के अंदर भी इन्जन सिंह को मारापीटा व घर में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। विपक्षियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो पूरे परिवार को जान से मार देगे। आसपास के लोगों ने 112 नम्बर पर फोन किया तो पुलिस आने पर विपक्षी मौके से भाग गए। पीड़ित ने थानाध्यक्ष खैरीघाट को शिकायती पत्र देकर चोटों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर विपक्षियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन