नोडल अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक : प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी का स्थलीय निरीक्षण कराया जाय
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 20, 2026
बहराइच। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा जनपद के नामित नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक की। नोडल अधिकारी ने प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी का स्थलीय निरीक्षण कराया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, सीवीओ डॉ राजेश उपाध्याय, डीएसटीओ घासीराम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में नोडल अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन