ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

पांच दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न : थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 21, 2026

बहराइच। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूडब्लूआई) द्वारा संचालित डब्ल्यूआईआई-एनएमसीजी जलज परियोजना के अंतर्गत 17 से 21 जून तक जनपद के बरदिया गांव में पांच दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नदी तटीय समुदायों की महिलाओं को स्थानीय कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण के माध्यम से आजीविका सशक्तिकरण हेतु प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्रदान किए गए, जिससे वे मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण एवं विपणन के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आम, कटहल, मिर्च, लहसुन एवं हल्दी के अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त आम पापड़, उड़द पापड़, टमाटर कैचप तथा पौष्टिक मोरिंगा लड्डू तैयार करने की विधियां भी सिखाई गईं, जिससे पारंपरिक खाद्य संरक्षण एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन सुश्री निधि मिश्रा एवं सुश्री शिवानी पुंडीर द्वारा किया गया, जबकि तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रदर्शन आरसेटी की विशेषज्ञ प्रशिक्षक अनीता मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल समापन एक वैलिडिक्टरी सत्र के साथ हुआ, जिसमें डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा। समापन समारोह में उप प्रभागीय अधिकारी शिवकांत शर्मा एवं वन क्षेत्राधिकारी, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग आशीष गौर एवं माहे अंजुम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें