नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत : गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से दोनों शवों को बाहर निकाला
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 20, 2026
बहराइच। भीषण गर्मी से व्याकुल दो युवकों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के चलते क्षेत्र में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से दोनों शवों को बाहर निकाला। घटना कोतवाली नानपारा अंतर्गत गोकुलपुर की है। जहां शनिवार दोपहर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। गोकुलपुर गांव निवासी अमित वर्मा 25 वर्ष और अतुल कुमार वर्मा 30 वर्ष नारायणपुर के पास नदी में स्नान करने गए थे। जहां गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर चालक झुलसा
नानपारा, बहराइच। क्षेत्र में मिट्टी उतारते समय एक डंपर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया। करहल निवासी 30 वर्षीय दिनेश नील कोठी के पास डंपर से मिट्टी खाली कर रहा था। इसी दौरान डंपर का डाला ऊपर उठकर हाईटेंशन तार से टकरा गया और करंट पूरे वाहन में फैल गया। हादसे में चालक की पीठ और हाथ बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने नीचे लटक रही बिजली लाइन को हादसे की वजह बताते हुए विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन