विधायक ने फीता काटकर किया पयागपुर पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन : शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 21, 2026
पयागपुर, बहराइच। नगर पंचायत पयागपुर के काली माता मंदिर के निकट स्थित पयागपुर पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस नए शैक्षणिक संस्थान का शुभारंभ स्थानीय विधायक सुभाष त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य राम जनक सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक राज प्रताप सिंह ने बताया कि यह विद्यालय कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथियों ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए विद्यालय प्रबंधन को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय खुलने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। इस दौरान राहुल सिंह, अरविंद तिवारी, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा सभासद, पंकज शुक्ला, अंकुर सिंह, राज प्रताप सिंह, अभय, विशाल सिंह, नितिन दुबे, राजू दुबे, शरद, अखिल, कुलदीप, शेरू मिश्रा, राम पाल गुप्ता, राज कुमार यादव, गोविंद पांडे, अमरीश, नीरज तिवारी, भानु, गौरव पाठक, प्रकाश शर्मा, हर्ष सिंह सहित सैकड़ों अभिवावक व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन