नगर विकास मंत्री ने इन्दिरा स्टेडियम में किया पौधरोपण : ‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 21, 2026
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक आयोजित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अन्तर्गत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उ.प्र. सरकार राकेश कुमार राठौर (गुरू जी) द्वारा ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम में पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय,, प्रमुख सचिव, खाद्य व रसद विभाग/नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन, आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन