ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

मेडिकल कालेज के छात्रों ने क्विज प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया : प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 मेडिकल कालेजों की टीमों ने भाग लिया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 16, 2025

बहराइच। राजकीय मेडिकल कालेज बहराइच के एमबीबीएस 2023 बैच की टीम ने उत्तर प्रदेश स्तर पर आयोजित माइक्रोबायोलॉजी एवं संक्रामक रोग विषयक अंतरमहाविद्यालय क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। कालेज की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में मिस अलीशा, अनमोल मल्होत्रा और मिस विजय लक्ष्मी शामिल थीं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 मेडिकल कालेजों की टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में छात्रों को माइक्रोबायोलॉजी, संक्रामक रोगों के निदान, उपचार, रोकथाम और नवीनतम वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जटिल प्रश्नों का सामना करना पड़ा। बहराइच मेडिकल कॉलेज की टीम ने अपने ज्ञान, तर्कशक्ति और टीमवर्क के दम पर टॉप-5 में स्थान सुनिश्चित किया। कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह हमारे कालेज के लिए गर्व का विषय है। हमारी टीम ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों में भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन से उत्कृष्ट परिणाम संभव हैं। हम अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” कालेज के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने टीम को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें