ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

: सौतेले बाप ने बेटा व बेटी पर किया चाकू से हमला

इलाज के दौरान बेटी की मौत
आरोपी ने स्वयं को भी किया घायल
एसपी, एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली घटना की जानकारी
बहराइच। बेटा व बेटी पर सौतेले बाप ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद चाकू से हमला कर स्वयं को घायल कर लिया। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने चिकित्साल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामला कोतवाली नगर अन्तर्गत वजीरबाग का है। मोहल्ला निवासी पिंकी पत्नी राजा बाल्मीकि नगरपालिका में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। पिंकी के पहले पति की मौत कुछ वर्षों पूर्व हो चुकी है। उसके तीन बच्चे भी है। पति के मौत के बाद उसने जरवल के मीरगंज निवासी संतोष पुत्र वंशीलाल के साथ शादी की थी। रविवार सुबह पिंकी अपने डियूटी चली गई। तभी उसके पति संतोष ने अपनी सौतेली बेटी रिया 15 वर्ष, बेटे पूरन बाल्मीकि 12 वर्ष को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद संतोष ने अपने गर्दन पर चाकू से हमला कर स्वयं को घायल कर लिया। पड़ोसियों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रिया की मौत हो गई। जबकि उसके भाई का इलाज चल रहा है। रिश्तेदारों ने बताया कि उसने हमला क्यों किया। यह जानकारी नहीं है। वहीं मृत बालिका रिया की मां पिंकी का कहना है कि पति की दिमागी हालत कुछ वर्षों से ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वृदा शंक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, सीओ नगर राजीव सिसोदिया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जायेगा। फिलहाल पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें