ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

: मूर्ति विसर्जन स्थलों का एसपी ने किया दौरा, पुलिसकर्मियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

बहराइच। बीते दिनों दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान महाराजगंज में हुए बवाल के बाद जिले की पुलिस अब कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला’ द्वारा दीपावली पर्व के उपरान्त प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मोतीपुर, रुपईडीहा, नवाबगंज, नानपारा में भ्रमण किया। जहां विसर्जन स्थल बाबागंज, नानपारा कस्बा, मथुरा पुल, गायघाट में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया की समीक्षा की गयी। जिसके दौरान ड्यूटी पर व्यवस्थापित समस्त पुलिस बल मौजूद मिला। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व के उपरान्त आमजन द्वारा विभिन्न घाटों पर देवी लक्ष्मी तथा गणेश जी की प्रतिमा का श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किया जाता है। जिसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत निर्धारित समस्त घाटों पर आरआरएफ टीम तथा पुलिस लाइन एवं अन्य स्थानीय थानों से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है जिससे वहाँ पर उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके। सभी श्रद्धालुओं से शान्तिपूर्ण माहौल में विसर्जन करने एवं स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की गयी है तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना होने पर तत्काल पुलिस डायल-112 को सूचित करें। एसपी द्वारा सभी को आश्वस्त किया कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। मौके पर ड्यूटी में व्यवस्थापित प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण तथा समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें