ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: एसपी ने समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

गुणवत्ता पूर्ण शिकायतों के निपटारे के दिए निर्देश
बौंडी, बहराइच। शनिवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस पर एसपी ने बौंडी थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी प्रशांत वर्मा ने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, फरियादी रजिस्टर को गहनता से चेक किया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण में थानाध्यक्ष को गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करने व थाना परिसर में समुचित साफ सफाई, लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। एसपी श्री वर्मा ने बताया की राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम बनाकर संबंधित मामलों में शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो इसके लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसकी गुणवत्ता को परखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद, एसआई वीरेंद्र प्रताप शाही, हेड मुहर्रिर मोइन नसीम सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें