ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार : मोतीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया तस्कर

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 17, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस व एसएसबी द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। जिसकी जामा तलाशी ली गई। जमा तलाशी के दौरान उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर पर पिलर सं. 664/7 वहद ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। तस्कर की पहचान सुभाष शाही पुत्र दीपबहादुर शाही उम्र करीब 28 वर्ष निवासी दिल्ली कोट वार्ड नं. 9 मुखियाबाड़ा जिला कालीकोट राष्ट्र नेपाल के रूप में की गई। जिसके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 313/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में थानाधय्क्ष आनन्द कुमार चौरसिया, उ.नि.शिवेश शुक्ला, का.राम अशीष चौरसिया, का.सूरज कुमार व एसएसबी जवान शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें