ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

: महराजगंज दंगे के मुख्य षडयन्त्रकरी शकील उर्फ बब्लू सहित छह गिरफ्तार

बहराइच। कस्बा महराजगंज मे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान युवक राम गोपाल मिश्र निवासी रेहुआ मंसूर की निर्मम हत्या के मुख्य षडयन्त्रकर्ता समेत कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बीते 13 अक्टूबर को कस्बा महराजगंज मे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सुनियोजित षडयन्त्र के तहत साम्प्रदायिक उन्माद फैलाते हुये एक युवक की बर्बर्तापूर्ण तरीके से निर्मम हत्या करने व महराजगंज कस्बे मे आगजनी, लूट व तोड़फोड़ की घटना के सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 369/24 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(2),249,61(2) बीएनएस व 3/25/30 आर्म्स एक्ट व मुअसं. 380/24 धारा 191(2), 191(3),324(4),324(5),326(जी),109,309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के क्रम में क्षेत्र की तमाम दुकानो व मकानो पर लगे हुये सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त विडियो साक्ष्य व अन्य तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों के माध्यम से घटना मे शामिल अभियुक्तगणों की गहराई से की गयी छानबीन आदि विवेचनात्मक कार्यवाही से घटना मे पूर्व से नामजद, प्रकाशित व गिरफ्तार अभियुक्तगण के अतिरिक्त घटना के मुख्य साजिशकर्ता के रूप मे शकील अहमद उर्फ बब्लू पुत्र हाजी मोहम्मद इब्राहिम निवासी कस्बा महराजगंज थाना हरदी का नाम प्रकाश मे आया है। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना के मुख्य षडयन्त्रकर्ता शकील उर्फ बब्लू पुत्र हाजी मोहम्मद इब्राहिम उपरोक्त तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने में संलिप्त अन्य 05 व्यक्तियों के साथ कुल 06 अभियुक्तगणों शकील उर्फ बब्लू पुत्र हाजी मोहम्मद इब्राहिम, मो. इरफान पुत्र मो. मुईन, फरहान रजा पुत्र मो. मुईन, मो.हसीब पुत्र मो. अमीन, तौसीफ रजा पुत्र मो. अमीन व मो. नूरानी पुत्र मो. अमीन निवासीगण कस्बा महराजगंज थाना हरदी को रविवार पुलिस हिरासत में लेकर रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष भेजा गया। इसके अतिरिक्त अब तक की विवेचना के क्रम में तीन अन्य अभियुक्तगण सैफ अली पुत्र अनवर, जावेद पुत्र राशिद खान व शोएब पुत्र अज्ञात निवासीगण कस्बा महाराजगंज थाना हरदी को भी घटना मे शामिल होना पाया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या की घटना मे संलिप्त शेष अभियुक्तगण सैफ अली पुत्र अनवर, जावेद पुत्र राशिद खान व शोएब पुत्र अज्ञात निवासीगण कस्बा महाराजगंज थाना हरदी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी निर्देश देने के साथ साथ प्रत्येक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रुपये 10000 की राशि का पुरस्कार भी घोषित किया गया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी, का. संदीप कुमार, म.का.प्रियंका राठौर, का. विवेक पाल शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें